
9827179426,9203679426
बिलासपुर /भाजपा अनुसूचित जनजाति मध्य मंडल अध्यक्ष प्रांजल आनंद ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर शासकीय स्कूली छात्र -छात्राओं को कॉपी-पेन बांटा कर जन्मदिन मनाया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम कुरेली स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का भाजपा अनुसूचित जनजाति मध्य मंडल अध्यक्ष प्रांजल आनंद के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रों कॉपी-पेन बांटा गया ।आज के कार्यक्रम में सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्र -छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि नियमित रूप से पढ़ाई करना आवश्यक है ताकि अपने लक्ष्य के प्राप्ति कर सकें ।कार्यक्रम के आयोजक प्रांजल आनंद ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की जिम्मेदारी है। आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों के लिए उपयोगी कॉपी-पेन का वितरण किया गया ।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुरेली के सरपंच संजय टंडन, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मंडल मंत्री पंकज कौशिक सहित विद्यालय की प्राचार्य गीता तिवारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही ।








