बिलासपुर/ सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में नशीला कैप्सूल और गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा है ।पुलिस ने जवाली नाला रोड पर एक युवक को गिरफ्तार कर करीब 1 लाख रुपए के कैप्सूल और गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने आरोपी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।
सीटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में नशीला कैप्सूल लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा है । पुलिस ने मुखबिर के सूचना और आरोपी के बताये हुलिये के आधार पर गुरुवार को रात करीब 9 .00 बजे ज्वाली नाला रोड से मेडिकल काम्पलेक्स जाने वाला नया नाला रोड में आरोपी पप्पू खटीक पिता बाबू लाल खटीक उम्र 35 वर्ष निवासी डीपी विप्र कॉलेज के पीछे टिकरापारा से एक संतरा रंग का पॉलिथीन में डिसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एसिटामिनोफेन कैप्सूल्स प्रोक्सिको स्पेस कैप्सूल कुल 240 नग कैप्सूल कुल वजन 153.6 ग्राम कीमत 96 हज़ार रूपये एवं एक काला रंग का पॉलिथीन में गांजा 80 ग्राम कीमत 4 हज़ार रूपये एवं बिक्री रकम सहित कुल एक लाख आठ सौ रुपये रूपये जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 22 (ख),21(बी),20(ए)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








