बिरकोना में एक आरोपी शराब के नशे में तलवार लेकर आतंक मचाते हुए लोगों को डरा धमकाकर शराब पीने के लिए रुपये मांगा रुपये देने से मना करने पर एक व्यक्ति के सिर पर तलवार मारकर कर घायल किया,घायल व्यक्ति हॉस्पिटल में भर्ती


संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/बिरकोना  में एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत  तलवार लेकर लोगों को डरा धमकाकर शराब पीने के लिए रुपये  माँग रहा था ।तीन व्यक्ति घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे इसी दौरान आरोपी वहाँ पर पहुंचा गाली गलौच करते हुए शराब के लिए रुपये मांगा रुपये  देने से मना करने  पर आरोपी ने  नाराज होकर तलवार  से एक व्यक्ति के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।किसी तरह घायल व्यक्ति घर की ओर भागकर जान बचाया गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पत्नी ने एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है ।घटना की रिपोर्ट पुलिस पीड़ित की पत्नी ने थाना में दर्ज कराई है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना नईया पारा राम चौरा  निवासी एक महिला किरण खैरवार पति मनीष खैरवार उम्र 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मजदूरी का काम करती है ।गुरुवार 17 सितंबर को  मजदूरी करके शाम को तालाब से नहा कर घर आई तो देखी कि पति खुन से लथपथ हालत  में घर पहुंचा पुछने पर पति मनीष खैरवार ने बताया कि टींका और राजाराम  तीनों बिरकोना शराब दुकान की ओर से वापस घर आ रहे थे ।करीब शाम 4.00 बजे करीब टींका ,राजा राम के घर के सामने बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे ,इसी दौरान समय पड़ोसी भरत ठाकुर हाथ में तलवार लेकर आया और जबरन शराब पीने के लिये रुपये की मांग करने लगा तो रुपये देने से इंकार करने से  भरत ठाकुर गाली गलौज करते हुए सिर पर तलवार से वार कर दिया सिर में चोंट लगने से खुन निकलने लगा और गंभीर रूप घायल हो गया ।किसी तरह से घर की ओर भाग कर जान बचाई है । घटना की जानकारी अपनी पत्नी को दिया तो एंबुलेंस से ईलाज के लिए सिम्स ले गए ,जहाँ ईलाज सही नही होने से युनीटी हॉस्पिटल  में भर्ती कराया गया है । वहीं पीड़ित की पत्नी की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 115(2),119(1),296, 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले