जूना बिलासपुर हटरी चौक शांति लॉज में पिछले पाँच दशकों बतरा परिवार द्वारा विघ्नहर्ता गणेश जी मूर्ति स्थापना कर परम्परा को बनाएं हुए हैं मोहल्लें में भक्तिपूर्ण माहौल

बिलासपुर/पिछले पाँच दशकों से बतरा परिवार गणेश चतुर्थी में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हुए आ रहे है,शहर के जूना बिलासपुर में दादा स्व.रामधन बतरा के समय से यहां पर गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजा की परंपरा प्रारंभ हुई इसके बाद उनके पुत्र स्व.सुंदर लाल बतरा ने गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना की परंपरा को जारी रखा है,पिछले पाँच दशकों से ये परंपरा जारी है।इस वर्ष भी हटरी चौक स्थित शांति लॉज में विघ्नहर्ता गणेश जी का गणेश चतुर्थी पर परंपरा को बनाये रखते हुए भगवान कि स्थापना उनके पुत्र बंटी बतरा द्वारा स्थापित की गई है ।जहाँ पर सुबह-शाम को भगवान गणेश की पूजा अर्चना समस्त मोहल्लेवासियों के साथ प्रतिदिन भक्तिपूर्ण माहौल में होता है,पूजा अर्चना के प्रसाद वितरण होता है,पूरे मोहल्ले में भक्तिपूर्ण वातावरण बना हुआ है । ये पूजा अनंत चतुर्दशी तक चलता है,उसके बाद पूरे मोहल्लेंवासियों के साथ विसर्जन किया जाता है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले