बिलासपुर/एसबीआई के एक रिटायर्ड कर्मचारी सायबर ठगी का शिकार हो गया पेंशन कार्ड बनाने के लिए पीड़ित बैंक कर्मचारी ने ऑनलाइन आवेदन दिया था। सायबर ठग ने पेंशन कार्ड बनाने के नाम बैंक खाते की जानकारी,मोबाइल नंबर, एटीएम पिन लेकर खाते से साढ़े तीन लाख रुपए बैंक खाते से निकाल लिया । घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय सायबर सेल 1930 में शिकायत दर्ज कराया और पुलिस थाना में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया है । पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । सकरी थाना क्षेत्र के आंसमा सिटी कॉलोनी निवासी मोहित गोंड पिता स्व.तिहारू गोंड उम्र वर्ष65 वर्ष भारतीय स्टेट बैंक के रिट्यार्ड कर्मचारी है । स्टेट बैंक में उनका और उनकी पत्नी का जॉइंट अकाउंट है 9 सितंबर को रिटायर्ड कर्मचारी के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया उसने एसबीआई कस्टमर केयर से डिजिटल पेंशन कार्ड बनाने के लिए एक ऐप भेजा डाउनलोड कर दिए गए फ़ार्म को भरने को कहा जिस पर बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी ने भरकर पूरी जानकारी दे दी ।रात में सायबर ठग द्वारा फोन से एसबीआई कस्टमर केयर ऑफिस के नाम से रिट्यार्ड कर्मचारी से मोबाइल नंबर,बैंक खाता,एटीएम कार्ड और ओटीपी नंबर ले लिया ।इसके बाद अगले दिन 10 सितंबर को कर्मचारी के बैंक खाते से 3.56 लाख रुपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिया गया । ठगी की शिकायत 1930 सायबर सेल में दर्ज कराने के बाद थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराया है । पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

9827179426,9203679426








