सकरी एमरॉल्ड होटल के सामने कार को सड़क पर खड़े कर शराब के नशे में आपस में लड़ाई झगड़ा करते हुए 4 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर/सरेराह बेख़ौफ़ होकर शनिवार शाम को सकरी मेन रोड में कार खड़े कार में शराबखोरी करने वाले 4युवको को पुलिस ने  सड़क में लड़ाई झगड़ा करते हुए पकड़ा है।पुलिस ने कार से एक शराब बोतल में आधा बोतल शराब जप्त किया है।चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एवं मोटर वेवकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।
पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार शाम  को सकरी मेन रोड होटल अमराल्ड के सामने बीच सड़क में कार खड़े करके कार के चारों दरवाजे को खोलकर 4युवक शराबखोरी कर  आपस में सड़क में लड़ रहे थे जिससे सड़क में आने-जाने वालों को परेशानी हो रही थी सड़क में दुर्घटना होने की आशंका थी । पुलिस ने शिकायत पर मौके पर पहुंचकर आरोपी गोपाल गुप्ता पिता धर्मेंद्र गुप्ता उम्र 20 वर्ष,प्रियेश अग्रहरि पिता संतोष अग्रहरि उम्र 23 वर्ष,रिसाद अहमद पिता शकील अहमद उम्र 24 वर्ष,संदीप गुप्ता पिता रमेश चंद्र गुप्ता उम्र 45 वर्ष सभी कोटा निवासी को पुलिस ने पकड़ा है।पुलिस ने आरोपियों के कार से एक सिग्नेचर शराब आधा बॉटल ,4प्लास्टिक डिस्पोजल गलास को जप्त किया है ।
सकरी पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 एवं मोटर व्हीकल एक्ट कि धारा 285 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले