बिलासपुर/गणेश पंडाल में गाना बजाने की बात को लेकर हुए विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ था ।जिसमें एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया था ।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी और तीन घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।पुलिस मामले में हत्या अपराध दर्ज कर मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की जिसमें एसीसीयू के प्रभारी,मस्तूरी थाना प्रभारी ने 14 एक विधि संघर्षरत अपचारी बालक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा लोहे की छुरी,कुल्हाड़ी को बरामद कर जप्त किया है ।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया,जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विडम्बना देखिए कि एक 75 वर्षीय बुजुर्ग और एक नाबालिग भी इस घटना में आरोपी बनाए गए हैं छोटा से विवाद ने एक बुजुर्ग को अंतिम पड़ाव में और एक नाबालिग जिसने अभी दुनिया नहीं देखा है वो हत्या का आरोपी है ।
मस्तूरी थाना क्षेत्र के जनकपहरी गांव की घटना है ।मामले में विद्याकांत राठौर पिता रामायण राठौर उम्र 37 वर्ष गतौरा जनकपहरी निवासी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते बताया है कि 20 सितबर की रात करीब 10.30 बजे गणेश पण्डाल के पास बैठा था ।वहां पर शैलेष कुमार राठौर ऊर्फ राज, रवि राठौर ब्यास नारायण को बोधी राम राठौर ,दिलीप कुमार राठौर ,दीपक कुमार राठौर ,सूरज कुमार राठौर ,रोहित कुमार राठौर, शंकर कुमार राठौर ,आकाश राठौर ,आर्यन राठौर ,लालू राठौर ,रवि कुमार राठौर ,राजा राठौर सोनू राठौर व अन्य एक राय होकर गाली -गलौज ,जान से मारने धमकी देते हुए छुरी,डंडा ,फरसा ,राफ्टर से हमला कर दिए ।
हमले से विक्रम राठौर ,लक्की राठौर ऊर्फ विकास व्यास नारायण, शैलेष राठौर, रवि कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए,वहीं घटना में सभी घायलों को ईलाज के लिए निजी वाहन से सिम्स में भर्ती कराया गया।जहाँ पर डॉक्टर ने गंभीर रूप घायल शैलेष राठौर को परीक्षण बाद मृत घोषित कर दिया ।इस मामलें में पुलिस ने 14 आरोपी को गिरफ्तार किया है :1बोधीराम राठौर पिता स्व. लक्ष्मण राठौर उम्र 75 वर्ष, निवासी गतौरा, संतोष राठौर पिता भुवन राठौर उम्र 47 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, जिला जांजगीर-चांपा ,दिलीप कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 45 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी मस्तूरी,दीपक कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 42 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी,मस्तूरीआकाश राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 19 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा,जांजगीरशंकर राठौर उर्फ नंदू पिता बोधीराम राठौर उम्र 33 वर्ष, निवासी गतौरा,मस्तूरी आकाश राठौरं उर्फ मोनू पिता दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी जनक पहरी गतौरा, मस्तूरी ,सुरज कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 40 वर्ष, निवासी जनक पहरी गतौरा,मस्तूरी,रोहित कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 36 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी मस्तूरी ,सुनील उर्फ राजा राठौर पिता स्व. मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी मस्तूरी ,प्रकाश उर्फ लालू राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 23 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, जांजगीर ,रवि कुमार राठौर पिता स्व मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, मस्तूरी आयुष राठौर पिता दिलीप राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा व एक विधि से संघर्षरत बालक एक को गिरफ्तार किया है ।
***मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह ,पुलिस एसडीओपी सुदीप सरकार के नेतृत्व में थाना मस्तूरी एसीसीयू की टीम द्वारा पतासाजी कर सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो 14 आरोपीयों ने अपराध करना स्वीकार किया गया ।आरोपियो द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा, छुरी, कुल्हाडी को बरामद कर जप्त किया गया है। पुलिस 14आरोपी सहित एक विधि संघर्षरतअपचारी बालक को सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।








