बिलासपुर/मंगलवार की सुबह मजदूरी करने तिफरा जा रहे मोटर साइकिल सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक गुप्ता बस सर्विस के यात्री बस के चालक ने बस से मोटर साइकिल को पीछे से ठोकर मार कर घायल कर दिया ।घायल महिला की हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया ।
मंगलवार सुबह करीब 8.00 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पहले राजीव गांधी चौक के पास गुप्ता बस सर्विस हरे रंग बस चालक ने लापरवाही पूर्वक से बस चलाते हुए मोटर सायकिल सवार वीरेंद्र साहू और उसकी पत्नी दुवसीय बाई साहू उम्र 35 वर्ष को तिफरा की ओर मजदूरी करने जा रहे थे ।मोटर साइकिल से महाराणा प्रताप चौक के पहले राजीव गांधी चौक पास पहुंचे थे ,पीछे तेज गति से आ रहे बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस को चलाते हुए मोटर साइकिल सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दिया ।जिससे दोनों पति -पत्नी मोटर साइकिल सहित सड़क पर गिर कर घायल हो गए ।जिससे महिला को गंभीर चोंट आई ।घटना के बाद गंभीर रूप घायल महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल में पति वीरेंद्र साहू ने भर्ती कराया,जहाँ इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई मृतिका अपने पति के साथ रेत गिट्टी ढोने का कार्य करती थी पति पत्नी प्रतिदिन मजदूरी करने मोटर सायकल से आना जाना करते थे । मृतिका के 3 लड़की 1लड़का है। घटना के बाद बस चालक बस को लेकर फरार हो गया ।घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ।पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।








