मोटर साइकिल से जेल रोड में स्टंटबाज़ी ,परसदा परसोड़ी से सिविल लाइन पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/सिविल लाईन थाना क्षेत्र में वीडियों वायरल हुआ था ,पुलिस ने मोटर साइकिल के आधार पर आरोपी को रतनपुर से गिरफ्तार कर,मोटर सायकल को जप्त कर लिया है ।पुलिस शहर में स्टंटबाज़ी कर रील बना कर वायरल कर रहे उनके खिलाफ कार्यवाही कर रही है,उसके बाद भी रील बनाकर शेयर करने का सिलसिला थम नहीं रहा है ।

इस मामलें में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 22 सितंबर को मामला दर्ज किया था।
वायरल वीडियो 20 सितंबर के दोपहर 4.00 बजे जेल रोड का है ,मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AL2395 में आरोपी महेन्द्र कुमार साहू के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापारवाही पूर्वक वाहन चलाकर स्टंटबाजी करते हुए विडियो वायरल होने पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मोटर साइकिल के नंबर के आधार पर परसौडी परसदा में जहां मोटर सायकल चालक को वायरल विडियो दिखाकर पूछताछ करने पर वाहन चालक महेन्द्र कुमार साहू पिता चैतराम साहू उम्र 40 वर्ष ने पुलिस को पहले पूछताछ में आना कानी करने लगा फिर  उक्त स्टंटबाजी का विडियों वायरल करना स्वीकार किया है ।पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत धारा 281,184मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले