
9827179426,9203679426
बिलासपुर/देर रात रतनपुर मेलाभांठा सब्जी मंडी के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दुकान में अचानक आग लगने इसकी चपेट में तीन दुकानें जलकर खाक हो गई रतनपुर में दमकल खराब होने के कारण बिलासपुर से फायर ब्रिगेड के पहुंचते दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी ।भीषण आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है ।आगजनी के कारण का पता नहीं लगा है । घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस आग लगने के कारणों की जाँच कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार भेड़ीमुड़ा निवासी दुर्गा कश्यप मेला भाटा सब्जी मंडी के पास पान दुकान एवं डेली नीड्स की दुकान संचालित कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। रोज की तरह रात में दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने दुकान से आग की लपटें उठती देख तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को आग की सूचना दी। बताया गया कि रतनपुर का दमकल वाहन खराब होने के कारण बिलासपुर से दमकल वाहन बुलाना पड़ा। बिलासपुर से दमकल पहुंचने तक आग ने दुकान में रखे पान सामग्री, डेली नीड्स के सामान सहित अन्य सामग्री को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था।आग इतनी तेजी से फैली कि पीछे स्थित दो अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोका।आगजनी की इस घटना में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग किन कारणों से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रतनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।








