बिलासपुर/संदिग्ध फरार बंगलादेशी नागरिक को सरकंडा क्षेत्र के सूर्या विहार कॉलोनी से एसटीएफ ने तड़के सुबह-सुबह गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी से बड़े पैमाने पर फ़र्ज़ी दुस्तावेज़ पैन कार्ड ,आधार कार्ड,वोटर आई डी,मार्क सीट,पास पोर्ट ,जाति-निवास प्रमाण पत्र को बरामद कर जप्त की है पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस आरोपी को रायपुर के होल्डिंग डिटेंशन सेंटर में रखने के लिए भेज रही है।
पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी बंगलादेशी अतीक हुसैन पिता स्व. मोहम्मद हुसैन उम्र 42 वर्ष ,ग्राम नाईख़ोने थाना अरेहज़ार,जिला नारायणगंज,राज्य ढाका बंगला देश निवासी बताया है ।19 वर्ष पूर्व आरोपी बंगलादेश से भारत के चेन्नई आया वीजा का अवधि समाप्त होने पर वहीं चेन्नई में रहकर काम करता रहा ।
इसके बाद पिछले 10 -12 वर्ष पूर्व बिलासपुर में आकर नौकरी एनटीपीसी सीपत में बिको लिफ्ट प्रायवेट कंपनी में लिफ्ट मेंटेनेस का कार्य पिछले 1 0 -12वर्षों से कर रहा है ।
ये सरकंडा के बंगालीपारा गली-3 में भी किराया में रहा है,पुलिस ने 2 सितंबर को सिरगिट्टी में छापा मारकर ने 23 संदिग्धों को पकड़ने का अभियान चलाया तो ये भाग कर अलग-अलग जगहों छिपकर रह रहा था ।
पुलिस ने गुरुवार 24 सितम्बर की सुबह 5.00 बजे एसटीएफ और पुलिस की विशेष शाखा की टीम ने सूचना के आधार पर सरकंडा के सूर्या विहार कॉलोनी दबिश दी ।आरोपी वहाँ पर किराए के मकान में रह रहा था,पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले कर पूछताछ की तो उसने जिले नारायणगंज बंगलादेश होना बताया है ।पुलिस की एसटीएफ की टीम आरोपी का पतासाजी कर रही थी लेकिन ये लगातार ठिकाने बदलता रहा और फिर पुलिस को सफलता मिली ।पुलिस ने आरोपी से पास पोर्ट (भारतीय),आधार,वोटर आईडी कार्ड,पैनकार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस,निवास प्रमाणपत्र,कक्षा 9 वी की अंकसूची ये सभी दस्तावेज गलत तरीके से बनाये गए थे,आरोपी ने बताया है ।
पुलिस द्वारा अतीक हुसैन के विरुद्ध बंगलादेश डिपोर्ट्शन की कार्यवाही की जा रही है,इसको होल्डिंग सेंटर रायपुर भेजा जा रहा है ।इसके अलावा पुलिस ने भारत के कलकत्ता ,दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास को सूचना भेजी जा रही है ।
पुलिस ने जारी किया टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 अवैध रूप से निवासरत नागरिकों की सूचना,
संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी देने की अपील पुलिस ने की है ।
एसटीएफ की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मित कौर चावला,के नेतृत्व में निरीक्षक संजय शिंदे,विशेष शाखा की टीम उप-निरीक्षक नरेन्द्र सिंह,आरक्षक कमल साहू,आरक्षक अभिषेक यादव का संयुक्त अभियान में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।पुलिस का अवैधरूप से निवासरत बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है ।

9827179426,9203679426








