सिरगिट्टी में पुरानी रंजिशवश युवक की चाकूमार कर हत्या ,दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बिलासपुर/क्राइम का गढ़ बनते जा रहे सिरगिट्टी क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की फ़दाहाखार चाँदमारी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते रविवार की रात दो आरोपी ने चाकू से ताबड़ तोड़ जानलेवा हमला कर युवक की हत्या कर दी ।सिरगिट्टी क्षेत्र में लगातार चाकूबाज़ी की घटनाएं हो रही थी 4 दिनों पहले भी गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाज़ी में तीन लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था ।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस मामलें की जांच कर रही है ।

मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फ़दहाखार चांदमारी गेट के पास कल रात करीब 9.00 बजे पुरानी रंजिश में ओम दिवाकर पिता कन्हैया दिवाकर उम्र 22 वर्ष और सुनील निर्मलकर,धंनजय धुरी की आपसी लड़ाई हुई ।जिसमें सुनील निर्मलकर ने अपने पास रखे चाकू से ओम दिवाकर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया ।जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।
सिरगिट्टी पुलिस ने मामले सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची ,जाँच में पुलिस को जानकारी मिली कि आपसी रंजिश के कारण ओम दिवाकर और सुनील निर्मलकर,धंनजय धुरी ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी ।पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना के बाद गिरफ़्तार कर लिया है ।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र क्राइम का गढ़ बन चुका इस क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहा है,शहरीय थाना क्षेत्र में अपराध के मामलों में सरकंडा प्रथम स्थान ,सिविल लाइन  दूसरे नंबर पर ,सकरी थाना तीसरे नंबर पर है ,वहीं चौथे नंबर पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र है,जनवरी से सितंबर तक करीब 9 महीने में 700 से अधिक मामलें दर्ज हुए है ,4 दिन पहले भी चाकूबाज़ी की घटनाएं हुई थी जिसमें गणेश विसर्जन के दौरान तीन लोगों पर आरोपीयों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था ।जिसमें ।इसके बाद कल रात ये घटना हो गई ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले