बिलासपुर/अरपा नदी में नहाने गए गणेश विसर्जन के दौरान नारियल को नदी से निकालने के दौरान अरपा नदी के तेज प्रवाह में दो बच्चे डूब गए थे ।जिसमें एक बच्चे के डूबने के दौरान एसडीआरएफ टीम ने घटना के दिन ही एक बच्चे के शव को बरामद कर लिया था । वहीं दूसरे बच्चे की तलाश पिछले दो दिनों एसडीआरएफ की टीम कर रही थी आज सुबह उसका भी शव नदी से कुछ दूरी पर मिल गया है ।
नदी में डूबे दोनों बच्चे के शव के मिलने जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है ।
मालूम हो कि दो दिन पूर्व नदी में दयालबंद के मधुबन अटल आवास निवासी आयन अंसारी उम्र 12 वर्ष ,ईमरेज उम्र 16 वर्ष नदी में नहाने गए थे इस दौरान गणेश विसर्जन के नारियल को नदी में निकालने के दौरान नदी के तेज धार में बह गए थे ।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी वहीं एसडीआरएफ की टीम ने घटना के बाद दोनों बच्चों को नदी में ढूंढने तलाशी अभियान चलाया था जिसमें एक बच्चे आयन अंसारी उम्र 12 वर्ष का शव देर शाम तक बरामद कर लिया गया था । दूसरे बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ था एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी लेकिन पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफ़ी बढ़ गया था ।
आज सुबह 7.00 बजे क़रीब घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर एक मंदिर के पास एक शव मिलने की सूचना मिली । इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि इमरेज उम्र 16 वर्ष
का शव नदी में तैरते मिला ।इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को मौके से बाहर निकाला । घटना के बाद दोनों बच्चों के शव को बरामद किया जा चुका है ।









