बिलासपुर /उपमुख्यमंत्री ने सोमवार की शाम कलेक्टरेट परिसर के मंथन सभागार में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में समीक्षा बैठक की ।बैठक में आयोजित आगामी कार्यक्रम के कार्ययोजना,रूपरेखा व तैयारी के संबंध में चर्चा किया गया ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर कलेक्टरेट परिसर के मंथन सभागार में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे ,जहां पर उन्होंने ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्मदिन को “सेवा संकल्प अभियान” के रूप में मनाया जा रहा है । जो 17 अक्तूबर तक चलेगा । प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर,“जनआशीर्वाद दिया जलाने के कार्यक्रम हुआ ।जिसमें लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर बड़े उत्साह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रति प्यार को व्यक्त किया।इसी सबंध में आयोजीत आगामी कार्यक्रमों जो सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाएँगे जैसे
“आँगन सेवा अभियान “इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यकर्ताओं का सम्मान,आँगनबाड़ी केन्द्र में जाना और मीतानीनों का सम्मान करना,विद्यार्थियों के लिए भाषण,चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन करना एवं सेवा से जुड़े आगामी कार्यक्रमों को आयोजित करने को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
समीक्षा बैठक में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,कलेक्टर संजय अग्रवाल,एसएसपी रजनेश सिंह,नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थित रहे है ।








