सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 1 अक्टूबर से शासकीय कार्यालयों में चलेगा स्वच्छता अभियान,7 अक्तूबर को जिलें के सभी विकास खंडों से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने सोमवार को मंथन सभागार में “सेवा संकल्प अभियान “के तहत जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों ,गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित कि सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित कराया जाए ।
बैठक में नोडल अधिकारियों ने प्रस्तावित गतिविधियों और अब तक की तैयारियों का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी वमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप “सेवा संकल्प अभियान “केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील, जवाबदेह ,सेवाभावी बनाने का संकल्प है,उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान केवल आयोजन करना लक्ष्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक गतिविधि के उद्देश्य को जनभागीदारी के माध्यम से धरातल पर उतारना महत्वपूर्ण है।
इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के साथ समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ने बताया कि चारों विकासखंडों में निकलेगी “सेवा ज्योति कलश यात्रा “

आगामी 7अक्टूबर को मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में “सेवा ज्योति कलश यात्रा “आयोजित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायतों से होकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देगी ,यात्रा के रूट चार्ट, सुरक्षा और जनभागीदारी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
यात्रा का समापन जिला मुख्यालय स्थित बहतराई स्टेडियम में होगा, जहां एक सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को सुनने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा रंगोली और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता
उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’’ थीम पर सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों ,ग्राम पंचायतों में आकर्षक ,संदेशपरक रंगोली बनाने के निर्देश दिए।
इसमें महिला स्व-सहायता समूहों, स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित करने तथा गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

शालाओं में प्रतिदिन खेल गतिविधियों पर जोर साव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं। उन्होंने सभी शालाओं में प्रतिदिन खेल पीरियड अनिवार्य करने और नियमित खेल अभ्यास कराने के निर्देश दिए।

1 अक्टूबर को शासकीय कार्यालयों में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान
उप मुख्यमंत्री ने ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ के तहत 1 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के भीतर और बाहर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।
साथ ही अरपा नदी के प्रमुख घाटों पर भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने “सेवा संकल्प अभियान “के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी दी।
बैठक में विधायक धरमलाल कौशिक सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी,पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त शप्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले