सागरदीप कॉलोनी में वृद्ध महिला के घर में ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सोना-चाँदी के जेवरात सहित 6 लाख रुपए का माल पार कर दिया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/सागरदीप कॉलोनी में तीजा तिहार मनाने गए एक वृद्ध महिला के घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने चाँदी के जेवरात और नगदी रकम कुल सवा 6 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए ।घटना पिछले महीना की है,चोरी की जानकारी फ़ोन पर पीड़ित महिला के रिश्ते में नाती ने दी ।पीड़ित वृद्ध महिला ने वापस आकर घटना की रिपोर्ट सकरी थाना में दर्ज कराया गया है।

सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागरदीप कॉलोनी उसलापुर निवासी बिन्द्रावती मिश्रा पति स्व.राधसमोहन मिश्रा उम्र 62 वर्ष वृद्ध महिला ने सकरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीजा -त्यौहार के समय अपने पैतृक गांव रीवा गई थी घर में लड़का आशीष शर्मा अकेले था ।
29 सितंबर को नाती अभिमान द्विवेदी फोन कर बताया की घर में दिनांक 25 -26 सितम्बर के दरम्यानी रात चोरी हो गया है ।इसके बाद 3 अक्तूबर को अपने घर आकर देखी तो रूम का दरवाजा खुला था और अंदर आलमारी का ताला टुटा हुआ था जिसमें रखे हुए सोने का जेवर ,1 हार, 1जोडी झुमका, 1माथ टिका व 1नथ और 3 अंगूठी चांदी का 2 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी पायजेब, 1करधन, 3 जोड़ी बिछिया और नगद 12 हजार रुपए ,कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रूपये कोअज्ञात चोर चोरी कर ले गए है ।पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305,331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले