सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा एवम 26 राज्य स्तरीय शालेंय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में हुआ

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/स्व बी आर यादव स्टेडियम बहतराई में 26 वें राज्य स्तरीय शालेंय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री के आतिथ्य में 4 दिवसीय प्रतियोगिता आरंभ हुआ।
शालेंय प्रतियोगिता में 550खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं ।
प्रतियोगिता 7अक्तूबर से 10अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी । वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा ज्योति कलश “यात्रा में उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
के जन्मदिन 17सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,इसी कड़ी में 7 अक्तूबर बुधवार को स्व.बीआर यादव स्टेडियम बहतराई से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव,बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,बेलतरा विधायक द्वारा सेवा संकल्प ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम सेवा ज्योति कलश यात्रा बहतराई स्टेडियम से प्रारंभ होकर सरकंडा स्थित खेल परिसर में समाप्त हुआ ।
इसके पूर्व कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया ।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई स्टेडियम में राज्य स्तरीय शालेंय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
खेल प्रतियोगिता 7 अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी जिसमें राज्य भर स्कूलों के 550 खिलाड़ी भाग ले रहे है ।
प्रतियोगिता के शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा लगातार खेलकूद का आयोजन करता है ।आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य भर के खिलाड़ी आए हुए है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “खेलों इंडिया “के माध्यम से खेल और खिलाड़ीयों के लिए बेहतरीय के लिए कार्यकम हो रहा है,हमारे खिलाड़ी लगातार देश और विदेश में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है ,खिलाड़ियों के हौसलें बढ़े हुए हैं,आने वाले समय में खेल क्षेत्र में देश अग्रणी होगा इसके लिए स्कूल के प्रतियोगीता मददगार साबित होगा ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले