कोटा में शराब के नशे में आतंक मचाने वाला हनी बी रिसार्ट का मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया आरोपी जेल गया

 

बिलासपुर/शराब के नशे में हनी बी रिसॉर्ट के मैनेज़र को देर रात आतंक मचाते हुए पुलिस ने 3 लोगों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने आरोपी को न्यायलय में पेश किया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।
मालूम हो 5-6 अक्टूबर की दरमियानी रात कोटा थाना क्षेत्र के आरोपी आकाश तिवारी हनी बी रिसॉर्ट के मैनेज़र ने शराब के नशे में चूर होकर अपने मामा के घर देर रात घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस कर जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौच कर बुजुर्ग सुदामा प्रसाद मिश्रा उम्र 73 वर्ष पड़ाव पारा निवासी दंपत्ति से धक्का मुक्की की थी ।
जिससे बुजुर्ग दंपत्ति भयभीत थे ।
वहीं व्यवसायी उमेश अग्रवाल चंडी माता चौक निवासी को गाली -गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हटरी चौक स्टेशन रोड पर रोककर गाड़ी की चाबी छीनकर फरार हो गया था ।
वहीं बिजली मिस्त्री का काम करने वाले एक युवक विकास बानी उम्र 42 वर्ष डाक बंगला निवासी से रास्ते में रोककर आरोपी ने शराब के नशे में गाली गलौज कर जमकर उत्पात मचाते काफ़ी देर तक रात में परेशान किया उसके बाद फरार हो गया । पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत आरोपी आकाश तिवारी के ख़िलाफ़ 3 (1)एफ़आई आर क्रमांक 860/2026 के धारा 296,351(2),115(2)333 के तहत (2)अपराध क्रमांक 861/2026 के धारा 296,351(2)115(2)126(2)304(2)के तहत और (3)अपराध क्रमांक 862/2026 के तहत धारा 296,351(2) के तहत मामला दर्ज किया था ।पुलिस ने आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहाँ से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले