
9827179426,9203679426
बिलासपुर/सोशल मीडिया में गरबा का प्रमोशन पिस्टल और सिगरेट पीते प्रमोशन करना आयोजक और रील सूट करने वाले को महंगा पड़ा,हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामलें में रिपोर्ट दर्ज कराया था।पुलिस ने 9 आरोपी को गिरफ्तार किया । वहीं चाकू लहराते एक युवक को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामलें में पुलिस जांच कर रही है ।
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर सूट किया गया था ।सोशल मीडिया में शहर में नवरात्रि पर्व पर गरबा का आयोजन के लिए सोशल मीडिया पर आयोजक ने प्रमोशन के लिए एक रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया था ।
जिसमें लड़के-लड़कियों द्वारा पिस्टल और सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल की गई थी ।नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर इस तरह से पिस्टल लहराते हुए और सिगरेट पीते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया में शेयर करने से हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराया है ।
पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच कर रील बनाने वाले 9 आरोपियों शिफा मैथ्यूज ,रितिका गुप्ता बाऊ, विधा खांडे, थिंकल, आकाश गरहेवाल, प्रियांशू अनंत पिपलवा, वीडियो क्रिएटर रवि समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियों शहर की ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट शिफा मैथ्यूज के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था। कैप्शन में ‘टैग योर गुंडी गर्ल्स गैंग’ और ‘बिना लड़कियों के गरबा पास किसी काम नहीं’ लिखा गया था।डिस्क्लेमर में लिखा- हथियार खिलौना है
वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में हथियार को खिलौना बताया गया है और स्मोकिंग को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए डिस्क्लेमर भी दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 196,299,3(5) के तहत मामला दर्ज किया है ।
एक और वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें चाकू लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस तलाश मेंइधर कुदुदंड में चाकू लहराते युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कुदुदंड निवासी नानू राव के रूप में की है। वीडियो सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू उसकी तलाश में जुट गई है।








