कोल कंपनी जोंकी से 4 ट्रक कोयला लोड कर राजस्थान के लिए निकले ट्रक ग़ायब,कोयला कंपनी के मैनेज़र ने ट्रांसपोर्टर के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/ ट्रांसपोर्टर से जोंकी के कोल कंपनी के मैनेजर ने 4 ट्रक कोयला लोड कर राजस्थान दो माह पूर्व भेजा था । जो आज तक पहुँचा नहीं जिसकी शिकायत पुलिस थाना में कंपनी के मैनेजर ने दर्ज कराया है ।पुलिस मामलें की जाँच कर रही है ।

बिलासपुर के SPRN मिनरल प्रायवेट लिमिटेड जोंकी में मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रतीक मिश्रा ने 19 अगस्त को ट्रासपोर्टर दिव्यांश गुप्ता से 4 ट्रक के में कोयला को जोंकी से लोड कराकर JSW सीमेंट कंपनी नागौर , राजस्थान पहुंचाने के लिए प्रति गाड़ी के हिसाब से 1-1 लाख रूपये कुल 4 लाख रूपया दिव्यांश गुप्ता के खाता में जीएसआर लॉजिसिट्स के माध्यम से दिया गया था ,पंरतु उक्त 4 ट्रक वहाँ आज तक नही पहुंचा है ।
ट्रांसपोर्टर एवं ट्रक चालकों के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक कोयला लोड 4 ट्रक को गंतव्य तक नहीं पहुँचने के संबंध में शिकायत दर्ज कराया है ।
कंपनी SPRN मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर(छत्तीसगढ़ ) से ट्रांसपोर्टर श्री दिव्यांश गुप्ता के माध्यम से कोयला लोड कर 19 अगस्त को जेएसडब्ल्यू सीमेंट, नागौर , राजस्थान के लिए रवाना किया गया था ।
आज 3 अक्तूबर तक वहाँ नहीं पहुँचा है लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद कोयला के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है ।
वाहनों क्रमांक (1) UP53JT6598- कोयला वजन 41.660 टन, ड्राइवर नाम सुमित
(2)ट्रक क्रमांक UP53JT6514 – कोयला वजन 41.360 टन ड्राइवर नाम दीपक
(3)ट्रक क्रमांक BR06GG6649 कोयला वजन 42.810 टन ड्राइवर नाम वीरु (4)UP53HT4549 कोयला वजन 40.690 टन ड्राइवर नाम सरबजीत के सबंध में जानकारी जुटाने में मदद की गुहार पुलिस से लगाई है ।

कंपनी के मैनेजर ने अपने पास उपलब्ध बिल्टी, चालान, वाहन संबंधी दस्तावेज, ड्राइवर की जानकारी एवं अन्य संबंधित दस्तावेज जांच के साथ मैनेजर प्रतीक मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पुलिस ने ट्रांसपोर्टर सहित 4 ट्रक चालकों के खिलाफ धारा 316 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले