अमरकंटक-केंदा मार्ग के घाटी में दो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए,कोई हताहत नहीं

बिलासपुर/रतनपुर से केंदा होते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-अमरकंटक तक नया सड़क बनाये जा रहा है ,वहीं पुराने मार्ग में अत्यधिक खतरनाक मोड़ थे उस मार्ग को भी सीधा कर सड़क मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है ।पिछले दो-ढाई वर्षों से इस मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है,मार्ग में रतनपुर से लेकर केवची तक सड़क निर्माण होने के कारण यहां पर जगह -जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं ।कछुआ गति से भी धीमें गति से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है,आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का बुरा हाल है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है ।बरसात में इस मार्ग की हालत बहुत ही जर्जर हो गया था खैरा-चपोरा मार्ग के ग्रामीणों ने आंदोलन भी किया था ।कुछ दिनों तक लोगों को राहत मिला था कुछ राहत पहुँचने के लिए इस सड़क मार्ग को व्यवस्थित किया गया था,अब फिर इस मार्ग की हालत ख़राब हो गया है ।

केंदा घाटी में दो ट्रक घाटी से उतरते समय अनियंत्रित होकर सड़क 
किनारे पलट गए जिससे ट्रक खाई में पेड़ में फंस गया वहीं दुर्घटना में 
कोई हताहत नहीं हुआ है और उसको बड़ी मुश्किल से क्रेन बुलवा 
कर बाहर निकाला गया और मार्ग को सुचारू से व्यवस्थित किया 
गया केंदा घाटी में एक सें डेढ़ किलोमीटर तक सड़क में 
खतरनाक मोड़ है वहीं इस सड़क की हालत बेहद खराब है 
जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है ।
पिछले दिनों मस्तूरी क्षेत्र का एक मोटर साइकिल सवार युवक 
इस सड़क के गुजरते समय एक बस की चपेट में आकर घायल 
हो गया था जिसकी मौके पर मौत हो गई थी ।
वहीं लगातार इस मार्ग पर दुर्घटना होते रहता है ना 
इस मार्ग के ठेकेदार को कोई असर हो रहा है ना 
नेताओं मंत्री को मतलब है ,अधिकारी तो कुंभकर्णी 
नींद में सोए हुए है ।इस मार्ग पर आसपास के 
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफ़ी 
परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
पता नहीं ये सड़क मार्ग का निर्माण कार्य कब पूरा होगा ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले