बिलासपुर/नवरात्रि के पर्व पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा सयुंक्त अभियान चलाया गया जिसमें यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और समझाइस दी गई ,कई दुकानदारों ने विरोध करते हुए विवाद भी किया निगम प्रशासन के साथ यातायात पुलिस भी मौजूद रही ।इसके कारण दुकानदारों ने विरोध नहीं किया ।
रिवर व्यू रोड में निगम प्रशासन ने दुकानदारों को संडे मार्केट लगाने के लिए छूट दी है,वहीं इसका कुछ दुकानदारों द्वारा गलत फायदा उठाया जाता है ,अपने सामान को पूरे सड़क में फैला देते है जिससे सड़क पर गाड़ियों का जाम लगने लगता है ,आने जाने वालों को परेशानी होती है ।
आज से नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है,चारों तरफ़ देवी की पूजा और उपासना के लिए फल-फूल,पूजा सामग्री और वस्त्र खरीदने के लिए भीड़ उमड़ता और संडे छुट्टी होने के कारण लोगों को बाज़ार में ख़रीदी करने के लिए जाते हैं ।
आज यातायात पुलिस द्वारा शहर में निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया ।
यातायात पुलिस डीएसपी एसएस परिहार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर नवरात्रि पर्व के मध्य नजर शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो में सदर बाज़ार,गोल बाज़ार,संडे बाज़ार रिवर व्यू रोड,कोतवाली क्षेत्र में यातायात बाधित करने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गई,इसके अलावा प्रतिदिन यातायात पुलिस इन मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग भी करेगी,त्योहारों के दौरान भीड़ ना हो आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो ।इसी के मद्देनजर यातायात को बाधित करने वालों दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी ।निगम प्रशासन ने शहर के कुछ दुकानदारों का सामान जप्त किया गया है वहीं दुकानदारों को हिदायत दी गई है ।








