रमणी हॉस्पिटल के पास एक लाख रुपये के नशीला पदार्थ हीरोइन के साथ एक महिला को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा ,आरोपी के ख़िलाफ़ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हीरोइन कीमत 1 लाख रुपए ,एक मोबाइल फ़ोन कुल 1 लाख 8 हज़ार को एक महिला से बरामद कर जप्त किया है।
पुलिस ने आरोपी महिला के ख़िलाफ़ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
सोमवार 12 अक्टूबर शाम 6.15 बजे सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला नशीली पदार्थ को बेचने के फिराक में रमणी हॉस्पिटल के पास ग्राहक के इंतजार में खड़ी है ।इस पर पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई मुखबीर के बताये हुलिए के आधार पर कैफ़री और हाफ़ टी-शर्ट पहने दिखाई दी जो पुलिस को देखकर हड़बड़ा गई ।पुलिस ने शक के आधार पर महिला को रोककर जाँच किया तो महिला के जेब जाँच करने पर एक जीपर पॉलीथिन
में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ 5 ग्राम हीरोइन बरामद हुआ ।कीमत 1 लाख रुपए को आरोपी महिला रितु मरकाम पिता अभिजीत साधु उम्र 26 वर्ष निवासी आवासपारा,सकरी,1 मोबाइल फोन कीमत 8हज़ार रुपए कुल कीमत 1 लाख 8 हजार रुपए को जप्त किया है ।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 21(A),22(क),29 के तहत मामला दर्ज कर ,आरोपी महिला रितु मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले