सरकंडा के अपोलो हॉस्पिटल के पास मामूली विवाद पर चाचा ने भतीजे की चाकू मारकर हत्या की,आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/कल रात चाचा भतीजे में विवाद हो गया ।जिससे चाचा ने तैश में आकर अपने भतीजे पर सब्जी काटने के चाकू से सीनें पर हमला कर दिया ।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकों ईलाज के लिए गंभीर अवस्था में सिम्स ले गए ।जहाँ पर ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई ।पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने आरोपी कों गिरफ्तार कर लिया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो चौक लिहिंगियाडीह निवासी का सोमवार की रात करीब 11.30 बजे अमित निषाद से चाचा धनीराम निषाद से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया इसी दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी धनीराम निषाद ने किचन में रखे सब्जी काटने के चाकू से अपने भतीजे अमित निषाद के सीने में चाकू से हमला कर दिया । आरोपी के चाकू के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद उसे इलाज के लिये घरवालें सिम्स लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान मौत हो गई ।घटना की खबर पुलिस को दी गई पुलिस ने सुबह मौके पर फोरेंसिक टीम को लेकर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।घटना का मूल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि युवक अमित निषाद को घर में लड़की को लाने से मना किया इसीबात को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हुआ था ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है ।पुलिस ने आरोपी धनीराम निषाद को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर लिया ।
पुलिस ने मामले की जांच कर रहीहै ।

आरोपी धनीराम निषाद
संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले