बिलासपुर/कांग्रेस पार्टी का शहर में बेलतरा विधायक और शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं द्वारा भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन पर तोड़फोड़ करने के मामले में, बेलतरा के कांग्रेस नेता के खिलाफ बदले की कार्यवाही को लेकर और लोकतंत्र की रक्षा निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जमकर प्रदर्शन किया है,जिला प्रशासन द्वारा नेहरू चौक पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सड़क पर टीन शेड लगाकर बेरेकेटिंग की गई थी । प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई ।
नेहरू चौक पर प्रदर्शन का असर पूरे शहर में जाम लग गया था चारों तरफ सिर्फ वाहनों की क़तारें लग गई थी जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई,घंटों जाम में फंसे रहे है,शहर के चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों की आवाजाही रुक गई
दोपहर 12.00 बजे से जाम लगना शुरू हो गया था दोपहर 1.30 बजे तक सड़क पर एक इंच सड़क बची नहीं जहाँ पर सड़क में कार,स्कूल बस,ऑटो,दोपहिया वाहन सभी के पहिए थम गए ।
इधर दोपहर 3,00 बजे तक सड़क पर नेहरू चौक पर माहौल काफ़ी तनावपूर्ण हो गया था,प्रदर्शनकारी बेरिकेटिंग को तोड़ने के लिए सड़कों पर उतर गए,इधर जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने नेहरू चौक को छावनी में बदल दिया था ।
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
आज दोपहर को बेलतरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं सेलर ग्राम पंचायत के सरपंच धनंजय सिंह के ख़िलाफ़ बदले की भावना से जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई कराने के मामले को लेकर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर का घेराव करने पहुंचे थे ।
इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के शहर इकाई ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने का एलान किया था ।
इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जुटे हुए थे ।
कांग्रेस के नेताओं ने जमकर नारेबाज़ी कर विरोध प्रदर्शन किया ।इस दौरान जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी ।








