सप्तमी माँ महामाया के ध्वजयात्रा के समापन में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव माँ महामाया दर्शन करेंगे

 

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/बेलतरा विधायक के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर रतनपुर गिरजाबन हनुमान मंदिर से माँ महामाया का ध्वज यात्रा निकाला गया है ,जो बेलतरा विधान सभा क्षेत्र के 48 गांव से होकर गुज़रते हुए सप्तमी को सातवें दिन माँ महामाया को ध्वज अर्पित करेंगे और इसी के साथ यात्रा का समापन होगा ।
कल के ध्वजयात्रा में उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे और माँ महामाया के दर्शन करेंगे ।
माँ महामाया की ध्वज यात्रा नवरात्रि के प्रथम दिवस से गिरजाबन से प्रारंभ होकर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई ध्वज यात्रा 48 गांवों से होकर गुज़रते हुए कल सप्तमी को माँ महामाया के दरबार में पहुंचेगी और वहाँ पर पूजा अर्चना कर ध्वज को अर्पण करेंगे।
आज छठवें दिन की यात्रा लोफंदी से प्रारंभ होकर लच्छनपुर पहुँचा तो 10 लाख रुपये विधायक निधि से निर्मित बाउंड्रीवाल का विधायक सुशांत शुक्ला ने लोकार्पण किया । इसके बाद ग्राम गोंदईयाँ ध्वज यात्रा पहुंची तो माँ महामाया के जयकारा के साथ गांव के महिलाओं ने जसगीत गाते हुए ध्वज यात्रा का स्वागत किया इसके अलावा महिलाओं ने अपने-अपने घरों के सामने आकर्षक रंगोली बनाया था ।
ध्वज यात्रा रानीगांव पहुंचने पर भजन गायक सचिन तिवारी ने जगराता में माहौल को भक्तिमय बना दिया ।
इसी के साथ ध्वज यात्रा रानीगांव में रात्रि विश्राम होगा ।
कल शनिवार को सप्तमी तिथि पर ध्वज यात्रा रानीगांव से प्रारंभ होकर मदनपुर सिंघरी चौक होते हुए भैरवबाबा मंदिर से सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचेगी जहां पर विधायक सुशांत शुक्ला के साथ कल दोपहर 12.30 से 3 .00 बजे तक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ध्वज यात्रा में शामिल होंगे और माँ महामाया के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। ध्वज यात्रा का समापन माँ महामाया को विधायक सुशांत शुक्ला अर्पण करेंगे । इसी के साथ सात दिवसीय यात्रा का समापन होगा ।

 

 


Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले