रतनपुर पुलिस ने ग्राम जाली में अवैध रूप से मकान में छिपाकर रखे 8 किलोग्राम गांजा ,1मोबाइल फोन 4लाख 20 हज़ार रुपये को जप्त कर, एक आरोपी को गिरफ्तार किया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/रतनपुर पुलिस ने मुखबिर के सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम ग्राम जाली के मकान में छापा मारकर अवैध रूप से एक बोरी में छिपाकर कर रखे हुए 8 किलोग्राम गांजा कीमत 4 लाख 9 हज़ार रुपये,1विवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 11 हज़ार रुपये को बरामद कर जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कोटा,रतनपुर ग्रामीण क्षेत्रों में गांजा तस्कर सक्रिय हो गए है एक दिन पूर्व कोटा के केकराडीह के जंगल से भी पुलिस ने 8 किलों ग्राम गांजा बरामद कर जप्त किया था ।आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई थी,सभी आरोपी घने जंगल में फ़रार हो गए थे ।
रतनपुर पुलिस को गुरुवार 15 अक्टूबर की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए बड़ी मात्रा में अपने चाचा के मकान में छिपाकर रखा हुआ है ।
पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान ग्राम जाली के संवरापारा के एक मकान में शाम को पहुंचकर दरवाजा को खटखटाया तो आरोपी भंवर सिंह पिता पंचराम नेताम उम्र 45 वर्ष दरवाजा खोला तो पुलिस ने अंदर कमरे की तलाशी ली तो एक बोरी में 8 पैकेट में 8.185 किलोग्राम अवैध रूप से रखे गए गांजा पैकेट मिला कीमत 4 लाख रुपए,1विवों कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 11हज़ार रुपए कुल 4 लाख 20 हज़ार रुपए को बरामद कर जप्त किया है ।
पुलिस ने आरोपी भंवर सिंह को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के धारा 20 (बी) ,29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले