बिलासपुर/दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक से शराब के लिए आरोपी एक युवक ने रुपये की मांग किया ,रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया ।जिससे युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर इलाज जारी है।
तोरवा थाना क्षेत्र के दो मुहानी में निवासी महिला कलींद्री पात्रे चौकसे कॉलेज में झाडू पोंछा लगाने का काम करती है ।पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जानकारी दी है कि शुक्रवार 16 अक्टूबर बेटा कमलेश पात्रे अपने काम से करीब 7.30 बजे घर वापस आया तो हाथ मुंह धोकर रात करीब 8.00 से 9.00 बजे के बीच मोहल्ले में संतोष आडिक के घर में दशगात्र कार्यक्रम था ।इस दौरान वहीं पर आसपास घुमने के लिए गया था तो
वहाँ पर विकास पात्रे खड़ा था जो मेरे बेटे को देखकर शराब पीने के लिए रुपये मांगा तो पैसा नही देने पर पुरानी रंजिश की बात को लेकर वाद विवाद कर
गाली -गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास में रखे चाकू बेटे के बांया हाथ के कोहनी ऊपर , सिर के पीछे बांये तरफ, कंधा में वार कर दिया जिससे वो घायल हो गया ।घटना की जानकारी फोन पर बेटे ने दी।
जिला अस्पताल में जहां बेटे कमलेश पात्रे का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कलींद्री पात्रे पति अक्षय पात्रे की रिपोर्ट पर आरोपी आकाश पात्रे के खिलाफ धारा 115(2),118(1),119(1),296,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








