विधायक सुशांत शुक्ला ने 7 दिनों में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के 48 गांवों के 171 किलोमीटर की पदयात्रा कर सप्तमी को ध्वज माँ महामाया के दरबार में सपरिवार पहुंचकर पूजा अर्चना कर ध्वज अर्पण कर यात्रा का समापन किया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

 

 


बिलासपुर/बेलतरा विधानसभा में भाजपा विधायक ने विधान सभा क्षेत्र में माँ महामाया की इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत नवरात्रि के प्रथम दिवस से रतनपुर के गिरजाबन हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ जो बेलतरा विधानसभा के 48 गांव से होकर गुजरते हुए सात दिनों में 171 किमी की दूरी तय कर शनिवार सप्तमी को रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में देवी माँ को विधायक सुशांत शुक्ला ने सपरिवार पूजा अर्चना कर ध्वज अर्पण कर यात्रा का समापन किया ।

सप्तमी को ध्वज यात्रा रतनपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत हुआ ।विधायक सुशांत शुक्ला के साथ सिद्धिविनायक गणेश मंदिर से उपमुख्यमंत्री अरुण साव पद यात्रा में शामिल होने वालें थे लेकिन अपने लोरमी विधानसभा के एक मोटर सायकल रैली में स्कूटी से गिरकर घायल हो गए ।घायल होने के कारण उपमुख्यमंत्री अरुण साव पद यात्रा में शामिल नहीं हो पाए ।ध्वज यात्रा के समापन के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा में शामिल हुई ।अंतिम दिवस की यात्रा रानीगांव से सिंघरी होते हुए भैरवबाबा मंदिर से सिद्धिविनायक गणेश मन्दिर पहुंची ।यहां पर ध्वज यात्रा आगे बढ़ते हुए श्रद्धालुओं के साथ माँ महामाया के दरबार पहुंची जहां पर ध्वज अर्पण कर विधानसभा क्षेत्र के जनता के लिए प्रार्थना कर खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा । इस तरह शनिवार को सप्तमी के पावन अवसर पर यात्रा का समापन हुआ ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले