छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में माँ दुर्गा विराजित है,माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति की अनूठी मूर्ति रायपुर के मूर्तिकार ने जीवंत किया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/माँ महामाया दुर्गाउत्सव समिति पुराना सरकंडा दैहानपारा में शानदार 18 वाँ वर्ष माँ की मूर्ति स्थापना करते हो गया है ।इस वर्ष छत्तीसगढ़ महतारी के तर्ज पर अद्भुत मूर्ति समिति के द्वारा स्थापना की गई है, जिसमें माँ दुर्गा शेर में सवारी करते हुए विराजमान हैं ,वहीं गणेश जी बैल को हांकते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे तरफ़ किसान के वेशभूषा में भगवान कार्तिक खेतों में धान काटते नजर आ रहे हैं। सरस्वती मैया चूल्हे में खाना बनाते नजर आ रही हैं ,माँ महालक्ष्मी फूल गूथते नजर आ रही हैं ।
छत्तीसगढ़ के संस्कृती पर आधारित आकर्षक मूर्ति को रायपुर के कलाकार ने बनाया है ।
समिति के सदस्य समीर सिंह ने बताया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष कुछ विशेष रूप में मैया को स्थापित करने का समिति के सदस्यों ने तय किया है,वहीं जगह अलग-अलग थींम में मूर्ति स्थापित की जाती है,माँ दुर्गा की मूर्ति में अपने छ्त्तीसगढ़ के महतारी के इस रूप में दिखाया गया है,जिसको देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले