बिलासपुर/शहर में एक रोचक घटनाक्रम में दशहरें में
राम लक्ष्मण हनुमान वानर सेना के साथ रावण के
पुतले दहन की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे,,ये
अनूठा मामला सामने आया जब रावण के पुतले
को शरारती तत्वों ने समय से पहले चुपचाप आग
के हवाले कर दिया।इसकी शिकायत पुलिस के
पास श्रीराम की सेना के साथ मोहल्ले वालों ने थाना
पहुंचकर कर शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी
कार्यवाही को लेकर शिकायत दर्ज करायी है ।
पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है ।
मंगलवार को पुलिस थाना सिविल लाइन का नजारा कुछ अलग ही नजर आ रहा था कारण हनुमान जी स्कूटी चलाते हुए,श्रीराम और लक्ष्मण मोटर सायकल और पूरी वानर सेना महिला ,पुरुष और बच्चे सहित थाना पहुंच गए,जबकि सभी को विजयादशमी के मौके पर दशहरें के मैदान में होना चाहिए था ,लेकिन ये क्या ऐसा हो गया था श्रीराम ,लक्ष्मण ,हनुमान जी थाना में शिकायत लेकर पहुंचे थे ,कारण था कुदुदंड नवदुर्गा समिति मंगलवार को विजयदशमी के पावन अवसर पर मोहल्ले के मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया था जिसके लिए एक पुतला बनाया गया था कार्यक्रम के अनुसार श्रीराम, लक्ष्मण , हनुमान के साथ रावण दहन रात 10.00 बजे का कार्यक्रम रखा गया था ।

9827179426-9203679426
इस दौरान रावण के पुतले को अज्ञात शरारती तत्वों ने 15-20 मिनट पूर्व ही चुपके से आग लगा दिया सारा कार्यक्रम धरा का धरा रह गया ।
घटना से गुस्साए मोहल्लेवासियों ने पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर शिकायत करने पहुंचे थे ।








