मंगला चौक में एक आरोपी देर रात लूट के इरादे से एक मजदूर के गर्दन में चाकू अड़ाकर घटना को अंजाम देता ,इसके पहले डायल 112 के पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची आरोपी को सिविल लाइन थाना को सौंपा,पीड़ित लूट के शिकार होने से बचा

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/मंगलवार के दरमियानी रात एक मजूदर अपना काम खत्म करके खाना खाने के लिए पैदल मंगला चौक से पैदल नेहरू चौक आ रहा था,इसी दौरान एक आरोपी युवक नशे कि हालत में युवक के गर्दन में चाकू अड़ाकर लूटपाट के इरादे से पहुंचा था लेकिन पेट्रोलिंग पुलिस गाड़ी 112 के पहुंचने से आरोपी घटना को अंजाम नहीं दे पाया इसके बाद पुलिस के जवानों ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । इस तरह समय में पुलिस के डायल 112 वाहन आ जाने से आरोपी से पीड़ित बच गया ।

मिली जानकारी के अनुसार सूरज कुमार महरा पिता द्वारिका प्रसाद महरा उम्र 23 वर्ष ग्राम विध्यांसार सकरी निवासी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि 20-21 अक्तूबर मंगलवार के दरमियानी देर रात को समय करीब 12.30 -1,00बजे काम करने के बाद खाना खाने के लिए नेहरू चौक से मंगला चौक पैदल जा रहा था ।
इसी दौरान मंगला अस्पताल नर्मदा नगर के पास पहुँचा था जहां पर एक लडका
आया जो हाथ में चाकू रखा हुआ था ,गले के पास रखकर गाली -गुप्तार कर मार पीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा ।
मौके पर इसीबीच पुलिस डायल 112 गाड़ी आ गया ।जिसे देखकर आरोपी भागने लगा इस पर डायल 112 के जवान के द्वारा आरोपी दौड़कर पकड़ लिया,आरोपी का नाम पता पूछा तो राजा देवांगन पिता मंगल देवांगन उम्र 23 निवासी जबड़ापारा मिश्रा मोहल्ला सरकण्डा निवासी नशे के हालत में लग रहा था ।
पुलिस ने आरोपी को धारदार चाकू साथ को पकडकर सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया ।
पुलिस ने आरोपी राजा देवांगन के खिलाफ पीड़ित के रिपोर्ट पर आर्म्स एक्ट के धारा 25 ,27,296,351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले