
9827179426-9203679426
बिलासपुर ।आधे अधूरे निर्माण कार्य से शहर की जनता त्रस्त है धूल गुब्बारे से परेशान होकर लोगों ने आज सुबह तालापारा मरीमाई रोड के लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया । लोगों ने बताया कि 4-5 माह पूर्व शहर विधायक और महापौर ने सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था और एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही थी लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है । कुछ दिनों बाद थोड़ा गिट्टी डालकर सड़क को बराबर किया गया था।इसके बाद कोई कार्य नहीं हुआ है,अधूरे सड़क निर्माण कार्य से
आम जनता गर्दा-गुबार से परेशान होकर सर्दी-खांसी, ज़ुकाम फेफड़ा के रोगों से पीड़ित हो रहा है ।
मरीमाई तालापारा के लोगों ने आज सुबह सैकड़ों की संख्या में पुरुष-महिला,एकत्रित होकर ख़राब सड़क को,आधे अधूरे निर्माण कार्यो को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया ।
पिछले तीन घंटों से लगातार सड़क पर जाम कर विरोध करने पर लोगों से प्रदर्शन की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा ना पार्षद,ना महापौर, ना जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी इससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया ।
वार्ड के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया था चार-पाँच माह पूर्व इस सड़क की चौड़ीकरण को लेकर निगम ने कई घरों को तोड़ -फोड़ किया था सड़क और नाला निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है ।
शहर विधायक अमर अग्रवाल,महापौर पूजा विधानी ने भुमिपूजन कर एक सप्ताह में निर्माण कार्यों को शुरू होने की बात कही थी लेकिन आज चार-पाँच महीने के बाद सड़क,नाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है ।
आधे-अधूरे सड़कों से गुजरते समय धूल गुबार उड़ता है जिससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
वहीं सड़क निर्माण अधूरे होने से कई प्रकार की बीमारियाँ हो रही हैं,धूल से फेफड़ों में सांस लेने में दिक्कत हो रही है लोग दमे के रोग से पीड़ित हो रहे है,सभी का धंधा पानी चौपट, सड़क निर्माण कार्य नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है ।









