
9827179426-9203679426
बिलासपुर/ शुक्रवार कों एक ऑटो एक जलती चीता में घुसगया । जिससे दो लोगों आग से झुलस कर घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है । आग में ऑटो रिक्शा जलकर पूरी तरह खाक हो गया है । घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक निवासी दशरथ सिंह आटो रिक्शा चालक है । कोरबा के इमली डुग्गा में उनका भांजा धंनजय सिंह रहता है । दशरथ सिंह की दादी मंगला दिनदयाल कॉलोनी में रहती थी । जिसकी तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार को उसकी मौत हो गई । जिसके अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9.30-10.00 बजे शामिल होने के लिए दशरथ सिंह अपने ऑटो में सवार होकर भांजे धंनजय सिंह के मंगला धुरीपारा श्मशान घाट गए थे ,जहां से अंतिम संस्कार होने के बाद ऑटो में सवार होकर वापस आने के लिए जैसे रिक्शा को स्टार्ट किया ऑटो बैक करते समय में पीछे सीधा जलती हुई चिता में आग के बीच घुस गया। आटो में बैठे दशरथ सिंह और उनका भांजा धंनजय सिंह आग के लपटे में झुलस गए, किसी तरह चिता दोनों मामा-भांजे से बाहर निकाले वहीं आटो आग की चपेट में आकर मौके पर ही पूरी तरह से जलकर खाक हो गया ।दोनों घायल को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है ।आग से झुलसे दोनों मामा भांजे का ईलाज सिम्स में चल रहा है।









