
9827179426-9203679426
बिलासपुर /पंजाब के ड्र्ग रैकट एक सदस्य को हीरोइन के साथ पुलिस एवं एसीसीयू की टीम ने गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने आरोपी से 11ग्राम से अधिक हेरोइन नगदी रकम सहित 2 लाख 45 हज़ार रुपये के हीरोइन बरामद कर जप्त किया है ।
सकरी पुलिस को एवं एसीसीयू की टीम को मुखबिर से सूचना मिली ।एक व्यक्ति नीला हाफ टीशर्ट व जींस पावर चश्मा पहना हुआ नशीला हेरोईन(चिट्टा )पदार्थ रखकर बिकी करने हाफा रोड उस्लापुर बाजार के आसपास में ग्राहक की तलाश कर रहा है । रविवार 25 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी दीपक वालिया पिता कमलजीत सिंह वालिया उम्र 32 वर्ष निवासी सुभाष कॉलोनी जिला अमृतसर वर्तमान निवासी वास्तु शिखर अपार्टमेंट उसलापुर सकरी को गिरफ्तार कर आरोपी 11,73 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) कीमत 234600 रुपये,बिक्री रकम नगद 10500 रुपये को बरामद कर जप्त किया है ।पुलिस को आरोपी ने पंजाब के अमृतसर से हेरोइन खरीदकर यहाँ लाकर स्थानीय ग्राहकों को अधिक दाम में बेचने की बात स्वीकार की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 21(B)22(B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक (क्राइम)सुदीप सरकार,एसीसीयू प्रभारी गोपाल सतपथी,सकरी थाना प्रभारी संजय शिंदे,पीएसआई अर्चना साहू,टीकाराम निषाद,एसीसीयू उपनिरीक्षककमलेश बंजारे,आरक्षक अभिजीत डाहीरे,धीरेन्द्र सिंह तोमर,विकास राम,महादेव कुजूर,समर बहादुर थाना सकरी एवम एसीसीयू की टीम महत्वपूर्ण भूमिका रही।









