बिलासपुर /पीडीएस सिस्टम याने भ्रष्टाचार ,एंटीकैरेपशन ब्यूरो के जाल में इसका पर्दाफाश हुआ है,जहाँ एक राशन दुकान के बदले 1 लाख रुपए रेट तय है ।
एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर ने मस्तूरी इलाके के फ़ूड इन्सपेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हज़ार घूस लेते गिरफ्तार किया है।आरोप है कि उस क्षेत्र के एक महिला सहायता समूह राशन दुकान के आवंटन के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी ।
मस्तूरी के ग्राम विद्याडीह निवासी महेंद्र पटेल ने गत 3 फरवरी को एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि वर्तमान में ग्राम में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान पंचायत द्वारा संचालित है,शैल स्व सहायता समूह ” ने करीब 3 माह पूर्व मस्तूरी एसडीएम कार्यालय में इस दुकान के संचालन के लिए आवेदन दिया था।
महेंद्र पटेल ने जब फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क किया तो आरोप है कि उन्होंने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और दुकान का आबंटन आदेश जारी करवाने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
उक्त शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने तय योजना के तहत ट्रेप की योजना बना शनिवार 21 फरवरी को
आवेदक महेंद्र को रिश्वत के रकम की बंडल थमहा आरोपी फ़ूड इंस्पेक्टर को देने आरोपी फ़ूड इस्पेक्ट के बिलासपुर राजकिशोर नगर महावीर सिटी, स्थित आवास पर भेजा जैसे ही फ़ूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने रिश्वत के 90 हजार रुपये अपने हाथ मे लिया एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ उससे रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर आरोपी फ़ूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार कर आरोपी के आवास पर सर्च कार्रवाई भी की।









