Screenshot[/caption]
बिलासपुर/रायपुर-21फ़रवरी छत्तीसगढ़ का मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ है,पूरे छत्तीशगढ़ में मतदाता सूची में प्रदेश में कुल मतदाता की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है, अंतिम प्रकाशन में 24लाख 99हजार 817 लोगों के नाम कट चुके है ,पूरे प्रदेश में मतदाता सूची का गहन परीक्षण चल रहा था बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया. जिनमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई.
मतदाताओं की संख्या में बदलाव
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले: 2,12,30,737 मतदाताप्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बादः 1,84,95,920 मतदातानिर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन के बाद : 1,87,30,914 मतदाताशुद्ध वृद्धि : प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं की वृद्धि
SIR से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है








