
बिलासपुर/रायपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
छत्तीसगढ़ विधान सभा का बजट सत्र 23फ़रवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा,पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा,जबकि 24फ़रवरी को वित्तमंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे ।
इसके अलावा इस बार कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं
**दो अहम विधेयक होंगे पेश:-
विधान सभा में 2 महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है—
*छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026
*छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2026
इन विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है।
***सत्र में 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर विचार होगा, जो जनहित के मुद्दों को सामने लाएंगे।
***कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं आई हैं, जिसमें 1,437 तारांकित हैं ।
***कवासी लखमा बजट सत्र में उपस्थित रहेंगे।








