जैम पोर्टल से खरीदी मामले में वित्तीय अनियमितता, तत्कालीन कुल सचिव निलंबित।

अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर (फ़ाइल फोटो)


बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
अटल बिहारी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुल सचिव को उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने नियम के विरुद्ध विश्वविद्यालय मद से “जैम पोर्टल” के माध्यम खरीदी के वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है ।

अटल बिहारी विश्विद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर विश्वविद्यालय मद में आबंटित राशि का उपयोग” जैम पोर्टल “के माध्यम से सामग्री क्रय में आर्थिक गड़बड़ी एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002(संशोधित-2025) के प्रावधानों की अवहेलना प्रथम दृष्टया में पाई गई है,आदेश में उल्लेख है कि उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के नियम 3 के विपरीत हैं ।
शासन ने उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण अपील) नियम के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय,उच्च- शिक्षा विभाग बिलासपुर संभाग निर्धारित किया है,निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा तथा विभागीय जांच पृथक से संचालित की जाएगी ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले