बिलासपुर (अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव )
रमतला में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक आधुनिक आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है,पिछले वर्ष अक्टूबर २०२५से तेज गति से निर्माण कार्य हो रहा है,जिससे २०२७ तक 24 माह में कंपनी पूरा करना है।
शहर से ४ किमी दूर रमतला गांव में ८२करोड़ की लागत से शासकीय आयुर्वेदीक कॉलेज का निर्माण हो रहा है।
शहर के लोगों को एवं जिले के ग्रामीणों
को जल्दी ही कॉलेज व अस्पताल की सौग़ात मिलने वाली है,२६ एकड़ में बन रहे इस कॉलेज व अस्पताल का निर्माण का कार्य” श्री बालाजी इजीकांस लिमिटेड”द्वारा किया जा रहा है ,कंपनी को २४ महीने में निर्माण कार्य पूरा कर के देना है । आयुर्वेदिक अस्पताल और महाविद्यालय बनने से आस पास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी ।
इसके अलावा गांव के आसपास रहने वाले लोगों को रोजगार भी मिलेगा ।
इसका बनना बिलासपुरवासियो के लिए एक बड़ी उपलब्धि है ।
स्वास्थ्य सुविधाओं में एक अच्छी सुविधाएं मिलेगी,इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोंगो को रोजगार भी मिलेगा ।








