मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले सवा लाख किसानों को धान बोनस 494 करोड़ का भुगतान कर होली में दी सौगात

>

बिलासपुर:शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़
बिल्हा के रहंगी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के सम्मेलन में जिले के सवा लाख से किसानों को
धान के अंतर की राशि 494 करोड़ रुपए 38 लाख की राशि का भुगतान उनके खाते में डारेक्ट किया है,होली के पहले किसानों को बोनस राशि वितरण कर एक बड़ी सौग़ात दी है । इसके अलावा 26हज़ार 200करोड़ 89 कार्यों का लोकार्पण और 82 कार्यो का शिलान्यास किया गया है ।
इसके अलावा “कृषक उन्नत योजना “ के अन्तर्गत किसानों 10,300 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है ।
पिछले 3वर्षों में किसानों से सरकार ने 4.33 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर 1लाख 50 हजार करोड़ का भुगतान किया गया है ।
कृषि मंत्री राम विचार
इसके अलावा इस वर्ष के बजट में पीएम सूर्य घर योजना,किसानों के सिंचाई पंप के लिए 5हजार 55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ,बजट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग के लिए हॉस्टल के प्रावधान किया गया है ।
राज्य के 146 जगहों पर कार्यक्रम शुरू किए गए, जिसमें वहाँ के विधायक,सांसद एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियों कॉन्फ़्रेंस के माध्यम सबसे पहले जगदलपुर के मुंडापाल के बसंती कश्यप से बात की जिनके खाते में 36 हज़ार रुपए खाते में ट्रांसफर होने पर जानकारी ली, जिस पर उन्होंने ने कहा कि आवास निर्माण में पैसे खर्च करूँगी,जगदलपुर के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह,उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे ,इसके अलावा कोरबा के किसान परमार सिंह ने 53हज़ार रुपए खाते में आने की बात कही और बताया कि 73 क्विंटल धान बेचने की बात कही लखन देवांगन श्रम मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं,जांजगीर के किसान समर्थ सिंह ने 1 लाख 41 हज़ार खाते में राशि आने की बात कही वहाँ के कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल उपस्थित रहे ।
किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम,पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,विधायक धरम लाल कौशिक,विधायक अमर अग्रवाल,भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष,महापौर श्रीमती पूजा विधानी,श्रीमती हर्षिता पांडे प्रदेश मंत्री,सुशान्त शुक्ला विधायक,पूर्व विधायक कृष्ण मूर्ति, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला शहर अध्यक्ष दीपक सिंह सहित जिले भर के प्रशासनिक अधिकारीयों की उपस्थिति रही ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले