महिला मोर्चा जिला सह-प्रचार प्रमुख बनी दीपा,राजेश जिला पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी में सदस्य बने

श्रीमती दीपा शर्मा
राजेश वर्मा

बिलासपुर:शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़

उत्तर मंडल सरकंडा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला सह-प्रचार प्रमुख के पद पर श्रीमती दीपा शर्मा की नियुक्ति की गई है ,भाजपापिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला कार्यसमिति में राजेश वर्मा को स्थान दिया गया है ।
भाजपा के जिला महिला मोर्चा में अरविंद नगर वार्ड नंबर 63 की सक्रीय भाजपा महिला कार्यकर्ता है उत्तर मंडल सरकंडा,भाजपा महिला मोर्चा की मंडल मंत्री के तौर पर कार्य कर चुकी है एवं महिला संघठन “नारी शक्ति महिला संगठन “की संयोजिका भी है ।
अरविंद नगर ड्रीम लैंड स्कूल के देशी शराब दुकान को हटवाने में बड़ा आंदोलन भी चलाई थी ।
इसके अलावा समय-समय में सामाजिक कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाते रहती है ।

इसी प्रकार जिला पिछड़ा वर्ग कार्यसमिति सदस्य में राजेश वर्मा जगह दिया गया है ,वार्ड नंबर 67के शक्ति केंद्र के प्रभारी भी है,इसके पूर्व किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं ।
वार्ड में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी रह चुके हैं,वार्ड में हमेशा सक्रिय रहते है ।
इनकी दोनों की नियुक्ति पर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी ,उपाध्यक्ष विशाल कुलकर्णी,विनोद सिंह,किशोर ठाकुर,श्रीमती रुखमणी सिंह,श्रीमती कंचन दुसेजा,श्रीमती पुष्पा तिवारी (पूर्व पार्षद)ने बधाई दी है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले