व्यापार विहार में 8 लाख की उठाई गिरी

उठाई गिर का सीसीटीवी में फुटेज

बिलासपुर अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
व्यापार विहार में दुकान बढ़ाकर शटर गिरा रहे व्यापारी की कार से पल भर में 8लाख रूपये पार ,उठाई गिर की तस्वीर सीसीटीवी में क़ैद, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर व्यापारीयों से पूछताछ की,आरोपी की तलाश जारी!
व्यापार विहार स्थित हरि कृष्ण ट्रेडर्स के संचालक रात 8.30बजे दुकान बढ़ाक़र शटर बंद कर रहे थे तभी मौक़ा पाकर अज्ञात उठाई गिर ने कार में रखी नक़दी 8लाख रुपए पार कर दिया ।
घटना के सीसीटीवी में क़ैद हो गया है जिसमें एक आरोपी कार के दरवाज़ा खोलकर बैग लेकर जाते दिखाई दे रहा है। व्यापारी ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी,मौक़े पर एसएसपी रजनेश सिंह ने पहुंचकर मामले की जानकारी व्यापारी से ली
शहर में आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना बाद व्यापारी दहशत में है प्रतिदिन व्यापार बिहार में करोड़ो का व्यापार होता है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले