
बिलासपुर :शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़
एसएसपी के दृढ़ प्रयास से अपराधियों ,नशे के तस्करों,अवैध शराब माफियायों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही कर बिलासपुर पुलिस की छत्तीसगढ़ में अलग पहचान बनी है।नशे के तस्करों के नेटवर्क तोड़ने में सफलता पाई है।
सबसे जायदा अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति को जब्त कर नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने में पहले नंबर पर है।
पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही तो की ही है,इसके अलावा अवैध कमाई से बनाई गई सम्पत्ति फ्रिज करने के मामले पूरे राज्य में एसएसपी रजनेश सिंह राज्य में सबसे पहले नंबर पर है । इन्होंने अब तक कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपए की संपत्ति नशे के तस्करों की फ्रिज की है ।
पुलिस अधीक्षक के पद में कार्य करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह को लगभग 2वर्ष पूरे होने को है इन दो सालों में उन्होंने जो अपने टीम के माध्यम से जो कार्य किया है ,वो सराहनीय है ।
पुलिस ने 2 वर्षों में 181. प्प्रकरणों में 306 आरोपियों को गिरफ्तार कर ,ड्रग माफियायों के खिलाफ कार्रवाई कर,1254 किलो ग्राम गांजा,3829 नग इंजेक्शन, 31184 टेबलेट और कैप्सूल,सिरप 1253 नग,गांजा का 5 पौधा ,अफीम 2.013 किलो ग्राम ,हेरोइन 38.40 ग्राम,इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस ने 2 जनवरी 2025 को नशे से अवैध संपत्ति बनाये ड्रग तस्करों की गिरफ़्तारी कर 16 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर फ्रीज़ की गई है,ये पहला मामला था जिसमें पुलिस द्वारा संपत्ति जब्त कर फ्रिज की गई,4 फरवरी को पुलिस को दूसरी सफलता मिली सिविल लाइन के एक आरोपी ड्रग माफिया के 1 करोड़ 70 लाख के संपति जब्त कर फ्रिज की गई । 4 फरवरी के दिन ही 1 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की गई ।
फिर 13 फरवरी को पुलिस ने एक और ड्र्ग तस्कर के 1करोड़ 80 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई ।
15 अप्रेल को 14 लाख रुपए की संपत्ति फ्रिज की गई ।
इस प्रकार पुलिस ने कुल 4 करोड़ 80लाख की संपत्ति जब्त की है ।
इस प्रकार बिलासपुर पुलिस ने ड्रग माफ़ि के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर उनके नेटवर्क को तोड़ने में सफलता पाई है ।
पूरे प्रदेश की बात करें तो 16ड्रग तस्करों के पास से 13 करोड़ 29 लाख 54 हज़ार रूपये की संपत्ति अटैच की गई है
***राज्य सरकार नशे के तस्करों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स (ANTF) की गठन की तैयारी में गृह मंत्रालय ने 100 पदों के भर्ती की स्वकृति दी है,जल्दी ही होगी भर्ती ।








