लिगिंग्याडीह बस्ती तोड़ने का मामला विधान सभा में उठा,मचेगा बवाल फिर गरजेगा बुलडोजर

विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव
नगरीय निकाय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

विधान सभा में कोटा विधायक ने नगरीय निकाय एवं उपमुख्यमंत्री से लिंग्याडीह बस्ती के मामले को उठाया,बस्ती में अब तक कितने मकान तोड़े गए,कितनों का व्यस्थापन हुआ,और भविष्य में क्या योजना है ।

मकान दुकानों को तोड़ने के बाद कितने शिप्ट किया गया,किस मद की भूमि है,रकबा संबंधी जानकारी माँगी है ।

कोटा विधान सभा के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधान सभा में नगरीय निकाय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से दुर्गा नगर वार्ड क्रमांक 52 ,लिंगियाडीह बस्ती के मामले में जानकारी माँगी तो नगरीय निकाय मंत्री ने बताया की 13 मई 2025 आदेश जारी किया गया,जिसमें अपोलो हॉस्पिटल रोड में बाधक बने खसरा नम्बर 15/149 राजस्व रिकार्ड में दर्ज शासकीय भूमि कुल रकबा 1.80 एकड़ में बने 157 दुकानों,49मकानों कुल 206 को हटाया गया ।

भविष्य में 9 दुकानों 68मकानों को कुल रकबा 2.59 एकड़ को व्यवस्थापित किया जाना प्रस्तावित है ,इसके अलावा 124 परिवारों का पट्टे के लिए सर्वे किया गया है,47परिवारों से पट्टा वितरण के लिए राशि जमा कराया गया है । जिनमें से पात्र 49परिवारों को आईएचडीपी योजना के तहत बहतराई में शिफ्ट किया गया है एवं 113 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने की कार्यवाही प्रक्रिया में है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले