पंजीयन विभाग द्वारा अवैध प्लाटिंग रोकने को कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है -ओपी चौधरी

विधायक सुशांत शुक्ला

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
बेलतरा विधायक ने आवास वित्त एवं वाणिज्य मंत्री से पंजीयन विभाग द्वारा अवैध प्लाटिंग रोकने के निर्देश पर विधान सभा सवाल उठाया है,क्या 0.05 एकड़ कृषि भूमि के रजिस्ट्री पर रोक लगी है,और नियमें विरुद्ध डायवर्सन किया जा रहा है,कितने पर कार्यवाही हुई है ।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने पंजीयन विभाग द्वारा अवैध प्लाटिंग रोकने के निर्देश पर जानकारी मांगी तो इस पर

आवास एवं वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बताया है कि भू-राजस्व सहिंता (संशोधन)विध्येक 2025 के तहत धारा (70)1 में नया परन्तुक जोड़ा गया है,जिसके अनुसार0.05 एकड़ से कम कम क्षेत्रफल की कृषि भूमि को उपखण्ड नहीं किया जा सकेगा ।
पंजीयन विभाग द्वारा अवैध प्लाटिंग रोकने को कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है ।इस संबंध में पत्र क्रमांक 1158/तक 3/52/2018 दिनांक 22जुलाई 2025द्वारा सभी जिला पंजीयक एवं उप-पंजीयकों को निर्देशित किया गया है 0.05 एकड़ से कम भूमि को उपखंड से संबंधित विक्रय दस्तावेजों का पंजीयन ना किया जाए ।इसके अलावा
बिलासपुर में नियम विरुद्ध डायवर्सन की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है ।

आवास,वाणिज्य मंत्री ओपी चौधरी

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले