रायपुर-बिलासपुर नगर निगम मैकेंनाइज्ड सफाई का खर्च,4 करोड़ 35 लाख हर माह

उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव
बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक

बिलासपुर/रायपुर-अरपा प्रवाह न्यूज़
नगर निगम रायपुर और बिलासपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के 2 कंपनियों को प्रतिमाह करोड़ो रुपए का भुगतान करती है ।
मेसर्स डेल्ही एमएसडब्ल्यू साल्यूशन लिमिटेड और हैदराबाद (रामकी) इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य कर रही है,दोनों कंपनियों से राजधानी रायपुर और बिलासपुर नगर निगम ने 15 वर्षों के लिए अनुबंध किया है ।
विगत दो वर्षों जनवरी 2025 से 31जनवरी 2026 तक का रायपुर नगर निगम को 327.25 लाख (तीन करोड़ सताईस लाख पच्चीस हज़ार रुपये)प्रति माह भुगतान के हिसाब से विगत दो वर्षों का 7848.59 लाख रुपये भुगतान करना था, लेकिन कंपनी को निगम ने 1045 लाख रुपये का भुगतान किया गया है,94 लाख रुपये (22फ़रवरी 2018 के शेड्यूल 14आर्टिकल 4.2के आधार पर) कटौती कर कंपनी का बकाया राशि 6483.37 लाख भुगतान शेष है ।
इसी प्रकार नगर निगम बिलासपुर को प्रतिमाह कंपनी 108 लाख रुपये के हिसाब से दो वर्षों का भुगतान राशि 3049 .78 लाख रुपये करना था,कंपनी को निगम ने 1156.14 लाख का भुगतान किया गया है,नगर निगम 2 लाख 85 हज़ार (6 मार्च 2019 शेड्यूल 14 तथा आर्टिकल 4.2 के)कटौती शेष राशि 1887.91 लाख रुपये भुगतान करना है ।
***मेसर्स डेल्ही एमएसडब्ल्यू सालूशन लिमिटेड,हैदराबाद (रामकी )कंपनी के साथ 15 वर्ष का अनुबंध:राजधानी रायपुर 22फ़रवरी 2018 से 21फ़रवरी 2033 तक और बिलासपुर 6मार्च 2019से 5 मार्च 2034 तक 15वर्षों के नगर निगम ने अनुबंध किया है।

बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के विधान सभा सत्र में पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने बताया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले