प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना सरकार का लक्ष्य 2027तक 5 लाख घरों तक पहुचानें का है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिलासपुर:अरपा प्रवाह न्यूज़

विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के विधुत उपभोक्ताओं की संख्या ,एलटी,एचटी,कृषि पंप,व्यवसायीक ,ओद्योंगीक,घरेलू ,बीपीएल श्रेणीयों की जानकारी मांगा ।
पीएम सूर्य घर योजना ,मुफ्त बिजली योजना ,पीएम कुसुम योजना हितग्राहियों के संबंध में जानकारी एवं लक्ष्य कितना ,इसके अलावा फ़रवरी 2026तक हितग्राहियों के केंद्र एवं राज्य द्वारा कितनी सब्सिडी राशि दी गई है ।वर्ष 2047 तक कितने उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है ।
प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण)निर्मित आवास गृहों पर राज्य सरकार अपने

व्यव पर सोलर प्लांट लगायेगा सवाल पूछा तो इस पर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवाब देते हुए बताया है कि दिसम्बर 2025 तक में

राज्य में 65 लाख 91 हज़ार 1सौ उपभोक्ता हैं :
**निम्न दाब (एलटी ) में 65 लाख 86 **हज़ार 838 उपभोक्ता है ।
उच्च दाब (एच टी )-4267 उपभोक्ता है ।
**बीपीएल श्रेणी  में 51 लाख 46हज़ार 302 घरेलू उपभोक्ता है ।
**ग़ैर -घरेलू  उपभोक्ता 4 लाख 41 हज़ार 341
**ओद्योगिक उपभोक्ता  42 हज़ार 346 है ।
**कृषि उपभोक्ता -8 लाख 24 हज़ार 760है ।
**अन्य श्रेणी उपभोक्ता-एक लाख 26हज़ार 351है ।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोलर उपभोक्ताओं के संबध में जानकारी दी है-
**पीएम सूर्य घर योजना (मुफ्त योजना )-32377 उपभोक्ता ।
**पीएम कुसुम योजना (घटक-ए) -9 हितग्रहियों ने 7 मेगावाट के सोलर प्लांट लगा चुके है ।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए नवनीकरण ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 31मार्च 2027 तक 1.30 लाख स्थापित करने का,पीएम कुसुम योजना (घटक-ए)में 366 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट एवं पीएम कुसुम योजना (घटक-सी ) में 10 हजार कृषि सिंचाई पंप के फ़ीडर सोलरराईजेशन के लिए सोलर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य है ।

***पीएम कुसुम योजना (घटक-ए) -में किसी प्रकार का केंद्र और राज्य सरकार के तरफ़ से कोई अनुदान का प्रावधान नहीं है ।
***पीएम कुसुम योजना (घटक-सी)-के हितग्राहियों को लागत राशि के
30 %केंद्रांश सब्सिडी देय है ।
***पीएम मुफ्त बिजली घर योजना -फरवरी 2026 की स्थिति में हितग्राहियों को कार्य पूर्ण होने के उपरांत केंद्रांश की राशि -223.47 करोड़ और राज्यश की राशि 90 .02 देय थी,जिसमें 191.46 करोड़ रुपए केंद्र द्वारा और 66.53 करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा भुगतान की जा चुकी है ।
***पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली सोलर प्लांट लगाने से दिसम्बर 2025 तक 472 मिलियन यूनिट,जनवरी 2026 तक6.33 मिलियन यूनिट का उत्पादन हुआ है ।
***पीएम कुसुम योजना में दिसंबर 2025 ,जनवरी 2026. 0.09 मिलियन यूनिट उत्पादन हुआ है ।
सोलर प्लांट लगाने हेतु नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा निर्धारित:
***2 किलो वॉट सोलर प्लांट -50000 रुपये प्रति किलोवॉट
*** 2 किलो वॉट से अधिक सोलर प्लांट-45000 हज़ार किलो वॉट का निर्धारण किया गया है ।
उपभोक्ता द्वारा नेशनल पोर्टल पर पंजीकृत वेंडर का चयन कर पंजीकृत वेंडर एवं उपभोक्ता के मध्य आपसी सहमति से अलग-अलग कंपनी सोलर प्लांट एवं उनकी दर का निर्धारण करते हैं।
***इसके अलावा 2047 तक के लिए कोई लक्ष्य नहीं है ।
***31 मार्च 2027 तक प्रदेश हेतु नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए 1.30 लाख का लक्ष्य है,जिससे अधिक से अधिक उपभोताओं को लाभान्वित करने उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 2027 तक बढ़ाकर 5 लाख निर्धारित किया गया है ।
****प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत निर्मित आवास में सोलर प्लांट लगाने की कार्य योजना विचाराधीन है ।

संपादक:शरद यादव

9827179426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले