बिलासपुर/ अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल व्यापार विहार सीबीएसई स्कूल बोर्ड परीक्षा की मान्यता रद्द होने से स्कूल के विद्यार्थियों को सीजी बोर्ड में परीक्षा दिलाने कै मामले में दबाव बनाया जा रहा है ,अभिभावकों की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री एवम सांसद ने मुख्यसचिव को पत्र लिखकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं ।
व्यापार विहार ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में 40 विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए 2025-26 में प्रवेश लिया था,स्कूल द्वारा सीबीएसई कोर्स पर वर्ष भर पढ़ाई कराने के बाद परीक्षा का समय आया तो पता चला की उक्त स्कूल को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता नहीं मिली है ,इसकी जानकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को लगी ,जिस पर उन्होंने पिछले दिनों स्कूल प्रबंधन पर धोखाधड़ी कर एडमिशन देने का आरोप लगाया हैऔर स्कूल प्रबंधन पर विद्यार्थियों को सीजी बोर्ड में परीक्षा देने बोला जा रहा है।
जिससे विद्यार्थियों के अभिभावकों में काफ़ी आक्रोश है ।
इसकी शिकायत लेकर आज केंद्रीय मंत्री एवम सांसद तोखन साहू से 40विद्यार्थीयों के अभिभावकों के प्रतिनिधियों ने स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाही को लेकर शिकायत पत्र सौंपा है ,जिस पर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील को एक पत्र लिखकर कर स्कूल प्रबंधन जाँच समिति गठित कर कार्यवाही निर्देश दिए हैं ।








