

(बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़)कांग्रेस के कोटा क्षेत्र के विधायक ने बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में जिंदल पावर के नए परियोजना से प्रभावितो के बारे में श्रम मंत्री से विधान सभा में सवाल पूछा है कि प्रभावित होने वाले गांव ,निर्माण स्थल में कितना वन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है,कितनी संख्या में पेड़ कटेंगे,इस परियोजना के लगने से कौन-कौन से राज्य लाभान्वित होंगे,छत्तीसगढ़ और बिलासपुर जिलें को क्या लाभ होगा,परियोजना के लिए किस मद की भूमि दी जा रही है ।
कांग्रेस के कोटा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव के सवाल पर श्रम मंत्री लखन देवांगन ने बताया कि बिलासपुर जिला के सीपत क्षेत्र के ग्राम करीछापर,जुहुली,सोंठी में 1000 मेगावाट का जिंदल पावर कंपनी द्वारा प्लांट स्थापित किया जाएगा ।
इस परियोजना निर्माण स्थल कुल क्षेत्रफ़ल 275.08 हेक्टेयर है,जिसमें वन,निजी,शासकीय मद की भूमि शामिल है ।
जिंदल कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 168.78 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित होगा,वन विभाग से जानकारी अभी नहीं मिला है,अभी पेड़ों के प्रभावित होने की संख्या ज्ञात नहीं है आवेदन प्रक्रिया में है ।
इस परियोजना से छत्तीसगढ़ राज्य को उत्पादन से संबधित निविदाओं में विकल्प प्राप्त होगा ।राज्य शासन की औद्योगिक नीति के अनुरूप लोगों को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार मिलेगा एवं सीएसआर की राशि प्राप्त होगी ।
संपादक: शरद यादव
9827179426 9203679426








